इंटरनेट डेस्क। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, पंजाब के कांग्रेस के 40 विधायक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पार्टी से नाराज हैं।
भाजपा को महाराष्ट्र के बाद अब इस राज्य में लगेगा बड़ा झटका!
पंजाब में कांग्रेस की इस स्थिति को देखते हुए अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने नया दांव खेल दिया है। खबरों के अनुसार आप ने पंजाब में कांग्रेस के लगभग 40 नाराज विधायकों और नवजोत सिंह सिद्धू को उनके साथ मिलकर सरकार बनाने तक का प्रस्ताव दे दिया है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के पास पंजाब में 19 विधायक हैं। .
पंजाब से आप विधायक अमन अरोड़ा ने एक बयान जारी कर ये प्रस्ताव दिया है। अमन अरोड़ा ने अपने बयान में दावा किया कि पंजाब में कांग्रेस के कई विधायक पार्टी से नाराज चल रहे हैं।
महाराष्ट्र में भाजपा ने अभी नहीं मानी हार, खेल दिया ये अन्तिम दांव
आप विधायक अमन अरोड़ा ने बताया कि फोन टैपिंग और सरकार में बात ना सुने जाने से कांग्रेस के चार विधायक अपनी ही सरकार से नाराज है। इन्हीं विधायकों ने जानकारी दी कि कांग्रेस के 40 ऐसे विधायक हैं जो कि मुुख्यमंत्री और पार्टी से नाराज हैं। अगर नाराज विधायकों और सिद्धू ने आप पार्टी की बात मान ली तो पंजाब में अमरिंदर सिंह सरकार गिर सकती है।