इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पुष्कर में कार्तिक माह में लोगों को कई प्रकार की गतिविधियां देखने को मिल जाती है। जिनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं।
दिन के पहले भाग में ही आज इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत
इस मेले से संबंधित ऐसा वीडियो इस समय काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बारे में एक बार तो आपको विश्वास भी नहीं होगा।
इस वीडिया में पुष्कर मेला मैदान एक स्थानीय महिला हॉलैंड के पर्यटक से साथ फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती नजर आ रही है। जब आप इस महिला के बारे जानोगे तो एक बार तो आपको विश्वास ही नहीं होगा कि कैसे ये महिला विदेशी पर्यटक के साथ अंग्रेजी में बात कर रही है।
इन चार खिलाड़ियों ने आज ही के दिन किया था टेस्ट डेब्यू, दो खिलाड़ी बने महान
विदेशी पर्यटक से बात कर रही इस महिला का नाम सुनीता है। जो कभी स्कूल नहीं गई। सुनीता ने इस दौरान विदेशी पर्यटक को अंग्रेजी में जानकारी दी कि वह कभी स्कूल नहीं गई और पुष्कर में खुले मैदान में झुग्गी-झोपड़ी में रहती हैं। ये सुन पर्यटक भी हैरान रह गया। महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।