Crime Against Women: पत्नियों की अदला-बदली का घिनौना खेल खेलने वाले 7 गिरफ्तार, पुलिस को गिरोह की तलाश

महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। बलात्कार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, प्रशासन मूक दर्शक बना बैठा हैं। महिलाएं डर के साए में जीवन व्यतीत कर रही हैं। हद तो अब इस कदर बढ़ गई हैं कि महिलाओं को अपने खुद के पति से भी सुरक्षा की आवश्यकता आन पड़ी हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है केरल के कोट्टायम के समीप कारुकाचल में। जहां पुलिस ने ऐसे 7 लोगों को हिरासत में लिया है जो पत्नियों की अदला-बदली का खेल खेला करते थे।
पुलिस की जानकारी के मुताबिक पत्नियों की अदला-बदली का घिनौना खेल टेलीग्राम एप के जरिये खेला जा रहा था। इस पूरे खेल का एक पूरा गिरोह हैं, जिसमें करीब हजार के आस-पास सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक एक महिला ने अपने पति पर जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। साथ ही महिला का कहना था कि उसका पति अन्य व्यक्ति के साथ भी उसे संबंध बनाने को मजबूर करता हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही की हैं।
पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की हैं। जिससे पूरे गिरोह के बारे में जानकारी मिली हैं। कोट्टायम, अलप्पुझा और एर्नाकुलम जिलों से कुल 7 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बाकी अन्य आरोपियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी हैं।