Birthday Special: इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अभिनेता सूर्या, जन्मदिन के एक दिन पहले मिला ये बड़ा तोहफा

इंटरनेट डेस्क। तलिम फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता सूर्या को जन्मदिन का बड़ा तोहफा मिला है। जन्मदिन से एक दिन पहले उन्होंने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के रूप में बड़ा तोहफा मिला है। 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में सूर्या को फिल्म सोराराई पोट्टरू के लिए पुरस्कार मिला है। उन्हें ये पुरस्कार अजय देवगन के साथ संयुक्त रूप से मिला है।
आज अभिनेता सूर्या का जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 23 जुलाई 1975 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। सूर्या को सूर्या शिवकुमार के नाम से भी जाना जाता ह। आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, सूर्या की कुल संपत्ति लगभग 25 मिलियन डॉलर है।
वह तमिल फिल्म उद्योग में लगभग 52 की विभिन्न ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। सूर्या प्रति फिल्म लगभग 20-25 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। वह विज्ञापनों के माध्यम से भी मोटी कमाई करते हैं। उनकी वार्षिक आय $2 मिलियन डॉलर है।