Birthday Special: इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अरबाज खान, पास में हैं ये महंगी गाड़ियां

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता और प्रोड्यूसर अरबाज खान आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 04 अगस्त, 1967 को पुणे में हुआ था। अरबाज खान ने अपनी प्रतिभा के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
जन्मदिन पर आज हम आपको अरबाज खान की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, ये बॉलीवुड अभिनेता करीब 547 करोड़ की संपत्ति का मालिक है। उनकी आय में अभिनय के साथ डायरेक्शन के जरिए इजाफा होता है। वह अपने परिवार के साथ मुंबई में गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं।
सलमान खान के भाई अरबाज खान के पास कई महंगी कारें भी हैं। जिनमें रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू 7, टोयोटा लैंड क्रूजर, ऑडी क्यू7 सहित कई महंगी और लग्जरी गाडिय़ां शामिल हैं।
अरबाज खान बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपना शानदार अभिनय दिखा चुके हैं। उन्होंने फिल्म दरार से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट विलेन का अवॉर्ड मिला था।