Birthday Special: शुरुआती दिनों में कीर्तन में गाते थे मीका सिंह, आज हैं इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 10 जून 1977 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। आज हम आपको मीका सिंह की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
खबरों के अनुसार, मीका सिंह की कुल संपत्ति लगभग 8 मिलियन डॉलर यानी 60 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। उनकी मासिक आय और वेतन 50 लाख रुपए से अधिक है। यानी वे साल के 6 करोड़ रुपए से अधिक कमा लेते हैं। मुंबई में रहने वाले मीका सिंह का लोखंडवाला में एक बड़ा हवेली जैसा घर है।
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर मीका सिंह का असली नाम अमरीक सिंह है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मीका ने केवल आठ साल की उम्र से ही गायन शिक्षा शुरू कर दी थी। वह गिटार के अलावा तबला और हारमोनियम भी बजाना पसंद करते हैं। बॉलीवुड का ये दिग्गज सिंगर शुरुआती दिनों में कीर्तन में गाया करता था। आज अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने विशेष पहचान बना ली है।