Birthday Special: एक फिल्म के लिए ही इतने करोड़ की फीस लेती हैं काजोल, कुल संपत्ति के बारे में जानकर उड़ जाएंगे होश

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुुड की खूबसूरत अभिनेत्री काजोल का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 5 अगस्त, 1974 को मुंबई में हुआ था। बॉलीवुड अभिनेत्री तनुजा की बेटी काजोल ने अभिनेता अजय देवगन से विवाह किया था।
जन्मदिन पर आज हम आपको काजोल की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, काजोल की कुल संपत्ति 24 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी यानी एक सौ अस्सी करोड़ रुपए है। उनकी ज्यादातर कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। उनकी प्रमुख कमाई फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, स्टेज शो और अपने स्वयं के मेकअप ब्रांड से होती है।
उनकी मासिक आय और वेतन 1 करोड़ रुपए से अधिक है। वह एक फिल्म के लिए लगभग 4 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं। इनका मुंबई में आलीशान घर है। काजोल के पास कई महंगी कारें भी हैं। जिनमें Roll Royce Cullina, Audi A5, Mercedes Benz, BMW X7 आदि शामिल है। इस अभिनेत्री ने फिल्म बेखुदी (1992) में बॉलीवुड में डेब्यू किया था।