Birthday Special: इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं कृति सेनन, जानकर चौंक जाएंगे आप

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री कृति सेनन आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 27 जुलाई, 1990 को दिल्ली में हुआ था। जन्मदिन पर आज हम आपको कृति सेनन की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
खबरों के अनुसार, कृति सेनन की कुल संपत्ति 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 38 करोड़ रुपए है। वह एक फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं। कृति सेनन की कमाई फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और स्टेज शो से मिलने वाले पारिश्रमिक पर निर्भर करती है।
उनकी मासिक आय और वेतन 30 लाख रुपए से अधिक है। यानी वे एक साल के चार करोड़ रुपए से अधिक कमा लेती हैं। वह ब्रांड एंडोर्समेंट से सालाना 2 करोड़ रुपए की कमाई करती हैं। वह वह 2019 में फोब्र्स की भारत की सेलिब्रिटी 100 की सूची में शामिल हुई थी। कृति सेनन बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं।