Birthday Special: मानुषी छिल्लर के पास है इतने करोड़ की संपत्ति, जानकर उड़ जाएंगे होश

इंटरनेट डेस्क। साल 2017 में मिस वल्र्ड प्रतियोगिता जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली मानुषी छिल्लर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 14 मई, 1997 को हुआ था। मानुषी छिल्लर अब बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म पृथ्वीराज में अपने अभिनय का जलवा दिखाती हुई नजर आएंगी। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको मानुषी की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, अभिनेत्री मानुषी छिल्लर की कुल संपत्ति 3 मिलियन डॉलर से अधिक यानी 22 करोड़ रुपए है।
उन्होंने अधिकांश कमाई मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट से की है। अब वह फिल्म पृथ्वीराज में कन्नौज की राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। उनकी ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर वह खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। पृथ्वीराज रासो पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है।