Birthday Special: इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं सनी लियोन, एक साल में कमा लेती हैं इतना

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री सनी लियोन को अब किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बना ली है। आज इस अभिनेत्री का जन्मदिन है। सनी लियोन का जन्म आज ही के दिन यानी 13 मई 1981 को कनाडा के सार्निया में हुआ था।
आज हम आपको सनी लियोनी की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, सनी लियोन की कुल संपत्ति 13 मिलियन डॉलर यानी 98 करोड़ रुपए है। उनकी ज्यादातर कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। उनकी प्रमुख कमाई फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, स्टेज शो और उनके मेकअप ब्रांड से होती है।
उनकी मासिक आय और वेतन 1 करोड़ रुपए से अधिक है। यानी वे साल के 12 करोड़ रुपए से अधिक कमाती हैं। सनी का जन्म 1981 में एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। वह 11 साल की थी जब वह परिवार के साथ अमेरिका चली गई। सनी के पिता एक इंजीनियर थे, जबकि उनकी मां एक गृहिणी थीं।