बॉलीवुड अभिनेता Rajkumar Rao ने मुंबई में खरीदा घर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

इंटरनेट डेस्क। अभिनेता राजकुमार राव ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना ली है। वह बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। अब ये अभिनेता एक कारण से सुर्खियों में आए हैं। खबर है कि राजकुमार राव ने अब मुंबई में घर खरीद लिया है।
खबरों के अनुसार, बॉलीवुड के इस अभिनेता ने अभिनेत्री जाह्नवी कपूर से घर खरीदा है। उन्होंने फिल्म रूही की को-एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर से मुंबई के जुहू में स्थित एक अपार्टमेंट खरीदा है। इसकी कीमत जानकार आपके होश उड़ जाएंगे।
खबरों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने 3456 स्क्वेयर फीट में फैले नए घर को 44 करोड़ रुपए में खरीदा है। बॉलीवुड के दोनों कलाकारों के बीच घर को लेकर डील इस साल 31 मार्च को हुई थी। इसकी रजिस्ट्री 21 जुलाई 2022 में करवाई गई थी।
बताया जा रहा है कि राजकुमार राव के इस नए घर की प्रति स्क्वेयर फीट की कीमत 1.27 लाख रुपए है। गौरतलब है कि बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने इस घर को साल 2020 में 39 करोड़ में खरीदा था।