झारखंड उच्च न्यायालय ने बॉलीवुड अभिनेत्री Amisha Patel को दिया बड़ा झटका, ये है मामला

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री अमीषा पटेल को झारखंड उच्च न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। अदालत में आज इस बॉलीवुड अभिनेत्री की याचिका पर सुनवाई हुई। झारखंड हाई कार्ट ने सभी पक्षों की बात सुनने के बाद अमीषा पटेल को धोखाधड़ी मामले में किसी तरह की राहत देने से मना करते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी है।
बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में निचली अदालत की ओर से समन जारी किया था। निचली अदालत के इस फैसले को अमीषा पटेल की ओर से उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी।
बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री पर फिल्मों में पैसे लगाने का ऑफर देकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में रांची जिले के अजय कुमार सिंह ने मामला दर्ज करवाया था। खबरों के अनुसार, अजय को अभिनेत्री अमीषा ने फिल्मों में पैसे लगाने का ऑफर दिया था।
इसके बाद अजय कुमार ने फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अमीषा के बैंक खाते में ढाई करोड़ रुपए डाल दिए थे। ये फिल्म नहीं बन सकी। इसके बाद अजय ने अमीषा से पैसे की मांग की थी। अमीषा पटेल ने अजय कुमार को चेक दिया, जो बाउंस हो गया था। इसके बाद मामला न्यायालय में पहुंचा।