सोशल मीडिया पर उड़ी बॉलीवुड अभिनेता Sharman Joshi के निधन की खबर, ससुर प्रेम चोपड़ा ने दी ये जानकारी

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई प्रकार की खबरें वायरल होती रहती हैं। इसमें कई तो अप्रमाणित भी होती है। बॉलीवुड कलाकारों को लेकर भी सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें वायरल होती रहती हैं।
कुछ समय पहले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा के निधन की अफवाह उड़ी थी।
अब गोलमाल, स्टाइल, 3 इडियट्स, रंग दे बसंती और एक्सक्यूज मी जैसी सफल फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके शरमन जोशी के निधन की सोशल मीडिया पर खबर वायरल हुई है। इस खबर से प्रशंसकों की नींद उड़ गई। ये खबर जब शरमन जोशी के ससुर प्रेम चोपड़ा को मिली तो उन्होंने सच्चाई का खुलासा किया।
उन्होंने शरमन जोशी के निधन की खबरों को अफवाह बताया है। प्रेम चोपड़ा ने जानकारी दी कि शरमन जोशी एकदम ठीक हैं। हम उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं। गौरतलब है कि शरमन जोशी ने बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता एक्टर प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से 15 जून 2000 को मुंबई में शादी की थी।