Recruitment : राजस्थान में शारीरिक शिक्षकों के पांच हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
Thu, 21 Apr 2022
| 
इंटरनेट डेस्क। शारीरिक शिक्षकों की भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की से जल्द ही 5000 से ज्यादा पदों पर शारीरिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
शिक्षा विभाग की ओर से शारीरिक शिक्षक भर्ती की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। खबरोंं के अनुसार, बजट घोषणा 2022-23 के तहत 5126 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही 461 पदों पर वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों की भर्ती होगी।
भर्ती का विवरण:
पदों का नाम : शारीरिक शिक्षक
पदों की संख्या : 5000 से ज्यादा
उम्र: 18 से 40 साल। आयु की पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।
शैक्षणिक योग्यता: ग्रेड थर्ड के लिए B.P.Ed और D.P.Ed । जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।