Recruitment : दसवीं पास के लिए ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक किया जा सकता है आवेदन
Mon, 1 Aug 2022
| 
इंटरनेट डेस्क। अगर आपका राजा रमन्ना सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (RRCAT) की ओर से निकाली गई भर्ती के माध्यम से नौकरी करने का सपना है तो आपके लिए अच्छी खबर आई है। राजा रमन्ना सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (RRCAT) ने ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है।
भर्ती का विवरण:
पदों का नाम : ट्रेड अप्रेंटिस
पदों की संख्या : 113
आवेदन करने की अंतिम तारीख: 17 अगस्त 2022
उम्र: 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास । जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।
इस प्रकार करें आवेदन: इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकता है।