Recruitment : बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली 376 पदों पर भर्ती
Fri, 26 Nov 2021
| 
इंटरनेट डेस्क। सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर और ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर नौकरी करने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने 376 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 09 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती का विवरण:
पदों का नाम : सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर और ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर
पदों की संख्या:376
शैक्षणिक योग्यता: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री
आवेदन करने की आखिरी तारीख: 09 दिसंबर 2021
आयु: आयु सीमा 24 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आधिकारिक वेबसाइट से उम्र के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
इस प्रकार करें आवेदन: इस भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकता है।