SSC Recruitment 2023: 7547 कांस्टेबल पदों पर निकली बड़ी भर्ती, दसवीं पास भी कर सकता है आवेदन
Sep 2, 2023, 16:27 IST
| 
इंटरनेट डेस्क। अगर आपका कर्मचारी चयन आयोग की ओर से निकली भर्ती के माध्यम से नौकरी करने का सपना तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 7547 कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आपके पास 30 सितंबर तक आवेदन करने का मौका होगा।
ये है भर्ती का पूरा विवरण:
शैक्षिक योग्यता: 10वीं, 12वीं
पद का नाम: कांस्टेबल
कुल वैकेंसी - 7547
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 30 सितंबर
आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।
सिलेक्शन: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।