Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में सहायक है विटामिन ई, बना सकते हैं ये दो फेस पैक
Sep 22, 2022, 10:36 IST
| 
इंटरनेट डेस्क। विटामिन ई हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। ये बालों के साथ ही हमारी त्वचा को भी फायदा देता है। विशेषज्ञों द्वारा भी विटामिन ई को डाइट मेें शामिल करने की सलाह दी जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि विटामिन ई की सहायता से हम हमारे चेहरे की खूबसूरत को भी बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको विटामिन ई के दो फेस पैक बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। जिनसे चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं।
विटामिन ई और एलोवेरा का फेस पैक आपके लिए लाभकारी होगा। एलोवेरा जेल में विटामिन ई कैप्सूल के ऑयल को मिलाकर फेस पैक बना लें। इसके बाद इसे अपने चेहर पर सूखने तक लगाए। बाद में इसे पानी से साफ कर लें।
ग्लिसरीन, गुलाब जल और विटामिन ई ऑयल से भी फेस पैक बनाया जा सकता है। इन तीनों चीजों को मिलाकर इसे अपने चेहरे पर रात को लगाकर सो जाए। इससे आपको फायदा मिलेगा।