पहली बार पर्दे पर ऐसा करती नजर आएंगी बॉलीवुड अभिनेत्री Jhanvi kapoor, जानें

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म गुड लक जेरी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अभी प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं। इसके बाद बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्री अपने पिता बोनी कपूर की फिल्म मिली में अपने अभिनय का जलवा दिखाती हुई नजर आएंगी।
इसी बीच बोनी कपूर और उनकी बेटी जाह्नवी कपूर को लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि जाह्नवी अब अपने पिता के साथ ही पर्दे पर भी अभिनय करते हुए नजर आएंगी। खबरों की मानें तो बॉलीवुड की ये स्टार अभिनेत्री अपने पिता बोनी कपूर के साथ एक विज्ञापन में नजर आएंगी। वह ऐड फिल्म में पहली बार अपने पिता के साथ पर्दे पर नजर आने वाली हैं।
इस विज्ञापन के लिए दोनों जल्द ही मुुंबई में शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। इस ऐड को लेकर दोनों ही काफी उत्साहित हैं। जाह्नवी कपूर के पास अभी फिल्मों की कोई कमी नहीं है। वह मस्टर एंड मिसेज माही, बवाल और दोस्ताना 2 जैसी फिल्मों में भी अपना अभिनय दिखाती नजर आएंगी।