Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार इस तरह के लोग कभी नहीं देते धोखा

 | 
t

नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य ने जीवन से जुड़े कई पहलुओं का वर्णन किया है। आचार्य चाणक्य की ये नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। आचार्य चाणक्य की नीतियां व्यक्ति को सही-गलत में भेद समझाती हैं। एक नीति के जरिए आचार्य ने बताया है कि आखिर किस तरह के लोग कम धोखा देते हैं। जानिए इनके बारे में-

n

निस्वार्थी- चाणक्य कहते हैं कि कर्म करके जो व्यक्ति फल की इच्छा न रखता हो, वह कभी भी किसी से छल कपट नहीं कर सकता है। चाणक्य कहते हैं कि ऐसे लोगों को किसी चीज की लालसा नहीं होता है। यह हर काम निस्वार्थ भाव से करते हैं। ऐसे व्यक्ति दूसरों को कम ही हानि पहुंचाते हैं।

स्पष्टवादी- चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति सदा ही सच बोलता हो और जिसे बातों को घुमाने की आदत न हो, जो आपको सदैव ही सच्चाई से अवगत कराए। ऐसे लोग कभी किसी को धोखा नहीं देते हैं।

t

मूर्ख व्यक्ति- चाणक्य कहते हैं कि मूर्ख व्यक्ति खुद का भला नहीं सोच पाता है। मूर्ख व्यक्ति जो भी काम करता है, वह स्वार्थ से जुड़ा नहीं होता है। ऐसे में वह समझदार व बुद्धिमान व्यक्ति को धोखा नहीं दे सकता है।

लालची न हो- चाणक्य कहते हैं कि जिस व्यक्ति को धन, दौलत, शौहरत आदि का लालच हो। जिस व्यक्ति ने मोह को त्याग दिया हो और खुद पर काबू पा लिया हो, ऐसा व्यक्ति दूसरों को धोखा नहीं देता है।