Fashion: मां बबीता के जन्मदिन पर Kareena Kapoor इस लाल मिनी ड्रेस में आई नजर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Thu, 21 Apr 2022
| 
इंटरनेट डेस्क। अपने जमाने की बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री बबीता का बुधवार को पति रणधीर कपूर के घर में जन्मदिन मनाया गया। बबीता की 75वीं बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर बहन करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, जेह अली खान, तैमूर अली खान और नीतू कपूर के साथ शामिल हुई।
इस पार्टी के दौरान करीना कपूर लाल मिनी ड्रेस में नजर आई, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। करीना कपूर की इस ड्रेस में फोटोज जमकर वायरल हो रही है। करीना कपूर ने इस दौरान ब्लैक कलर के गॉगल्स और हाई हील्स के साथ अपने लुक को पूरा किया। उनके पास एक बैग भी इन फोटोज में नजर आ रहा है।
आज हम आपको इस ड्रेस की कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। संबंधित वेबसाइट के अनुसार, करीना कपूर की इस ड्रेस की कीमत लगभग 37,727 रुपए है।