बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री Sushmita Sen के नए बॉयफ्रेंड Lalit Modi के पास है अथाह संपत्ति, जानकर उड़ जाएंगे होश

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी अब बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में आए हैं। ललित मोदी ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से सुष्मिता सेन को डेट किए जाने की जानकारी दी है।
आज हम आपको ललित मोदी की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
खबरों के अनुसार, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी की कुल संपत्ति करीब 57 करोड़ डॉलर यानी 4,555 करोड़ रुपए होने का अनुमान है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि लंदन के प्रतिष्ठित 117, स्लोएन स्ट्रीट पर ललित मोदी का पांच मंजिला मेंशन है, जो कि सात हजार स्क्वायर फीट में फैला है।
गौरतलब है कि ललित मोदी के नेतृत्व में ही साल 2008 में आईपीएल शुरू हुआ था। आईपीएल दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग है।
ललित मोदी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगने के बाद साल 2010 में भारत से फरार हैं।