Lunar eclipse 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण इन पांच राशि के जातकों के लिए साबित हो सकता है अशुभ

 | 
chand

इंटरनेट डेस्क। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को लगने वाला है। इसे भारत में भी देखा जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये चंद्र ग्रहण बेहद खास होगा। हालांकि पांच राशियों के लिए इस साल का अन्तिम चंद्र ग्रहण अशुभ साबित हो सकता है। 

इसी कारण 08 नवंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण के दौरान पांच राशियों वृष, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को बहुत संभलकर रहना होगा। चंद्र ग्रहण के दिन इन राशियों को लोगों को सेहत, आर्थिक, करियर और कारोबार के मोर्चे पर नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 

वर्ष का अन्तिम चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार 8 नवंबर 2022 को शाम 5.32 बजे से प्रारम्भ होकर शाम 6.18 बजे तक रहेगा। इसी कारण सूतक काल सुबह 9.21 बजे से शाम 6.18 बजे तक रहेगा।