Parenting tips: अपने बच्चों का IQ लेवल बढ़ाने के लिए अपनाएँ ये टिप्स

सभी माता-पिता अपने बच्चों से यह उम्मीद करते हैं कि उनका बच्चा स्मार्ट और तेज दिमाग वाला बने। ताकि वह अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाए। लेकिन क्या आप जानते हैं बच्चों का स्मार्ट होना और बच्चों में आइक्यू लेवल (IQ Level) अच्छा होना, दोनों में बड़ा अंतर है। आई क्यू मतलब इंटेलिजेंट कोशिएंट। यह एक बच्चे को दूसरे बच्चों से अलग बनाता है। कई शोधों में ये पाया गया है कि अगर बचपन से कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो बच्चों का आईक्यू लेवल बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं आखिर कैसे।
इंस्ट्रूमेंट बजाना सिखाएं-
बच्चे के दिमागी विकास के लिए यह एक बढ़िया एक्टिविटी हो सकती है। इस एक्टिविटी से ना सिर्फ बच्चे का आइक्यू लेवल बढ़ता है, बल्कि मैथमेटिकल स्किल भी डेवलप होती है।इसके लिए आप अपने बच्चे को गिटार, सितार, हारमोनियम जैसे कोई भी वाद्ययंत्र बजाना सिखा सकते हैं।
खेल सिखाएं-
बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए उनका खेलना भी जरूरी है। कई बार बच्चे खेल-खेल में ही कई तरह की चीजें सीख जाते हैं। तो अगली बार अपने बच्चे की एक्साइटमेंट और आइक्यू लेवल बढ़ाने के लिए आप भी उसके साथ जरूर खेलें।
गणित के सवाल करवाएं हल-
बच्चे से खेल-खेल में टेबल, या जोड़-घटा वाले सवाल करवाएं। रोजाना ऐसा 10 से 15 मिनट तक करने से बच्चे का आईक्यू लेवल काफी बढ़ जाएगा। इसके अलावा आजकल माता-पिता अपने बच्चे का आईक्यू लेवल बढ़ाने के लिए अबेकस का भी सहारा ले रहे हैं।
माइंड गेम्स का लें सहारा-
बच्चों का आईक्यू लेवल बढ़ाने के लिए उनके साथ दिमाग तेज करने वाले खेल जैसे चैस खेलें। ऐसे गेम्स बच्चों का मानसिक विकास करने में मदद करते हैं।