Recipe: बहुत ही स्वादिष्ट होता है पपीता सूप, इस प्रकार घर में ही बना सकते हैं आप

इंटरनेट डेस्क। पपीता हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। हम इसका प्रतिदिन सेवन कर सकते हैं। आज हम आपको पपीता का सूप बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। जिसे आसानी से बनाया जा सकता है।
जरूरी सामग्री:
कच्चा पपीता- 2 कप
पका हुआ पपीता - 1/4 कप
काली मिर्च पाउडर- स्वाद के अनुसार
बटर- एक टीस्पून
प्याज: एक कप
वेजिटेबल स्टॉक- दो कप
क्रीम- एक कप
नींबू का रस-एक टीस्पून
नमक- स्वाद के अनुसार
बनाने की विधि:
- सर्व प्रथम एक पैन में बटर डालकर इसे गर्म कर लें।
- अब इसमें पपीता और प्याज डालकर हल्का भून लें।
- इसके बाद इसमें वेजिटेबल स्टॉक डाल दें।
- जब पपीता नरम हो जाए तो गैस बंद कर इसे ठंडा होने दें।
- इसके बाद मिश्रण का ग्राइंडर जार में पेस्ट बना लें।
- इसके बाद इस पेस्ट में क्रीम डालकर दोबारा पकाएं।
- अन्त में इसमें काली मिर्च पाउडर और नमक मिला दें।
-इस प्रकार आपका पपीता का सूप बनकर तैयार हो जाएगा।