Recipe Tips: सेहत के लिए लाभकारी होता है Banana Milkshake, ये चीजें डालकर बना सकते हैं स्वादिष्ट

इंटरनेट डेस्क। खुद को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए बहुत से लोगों द्वारा जूस का सेवन किया जाता है। फलों के जूस सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। आज हम आपको घर पर ही मिल्क शेक बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका सेवन करने से व्यक्ति दिनभर ताजगी महसूस करेगा। ये मिल्क शेक पौष्टिक होने के साथ ही सेहत के लिए भी लाभकारी होता है।
जरूरी सामग्री:
केला - चार
कच्चा दूध - दो कप
काजू - दस
बादाम - दस
शहद - दो टी स्पून
चीनी - दो टी स्पून
पिस्ता कतरन - दो टी स्पून
टूटी फ्रूटी - दो टी स्पून
बनाने का तरीका:
-सबसे पहले मिक्सर जार में केलों को काटकर डाल दें।
- अब इसमें एक चम्मच शहद और चीनी मिलाकर ग्राइंड कर लें।
-अब इसमें ठंडा दूध और इलायची पाउडर मिलाकर तीन मिनट तक मिक्सर को चलाएं।
-अब इस मिल्क शेक को एक जग में डालकर इसमें ऊपर से काजू, बादाम, पिस्ता कतरन और टूटी फू्रटी डाल दें।
-इस प्रकार से आपका स्वादिष्ठ मिल्क शेक बनकर तैयार हो जाता है।