Recipe Tips: क्या आपने चखा है शाही पनीर का स्वाद? ये है बनाने की आसान विधि, ये चीजें जरूर डालें

 | 
shahi paneer

इंटरनेट डेस्क। भला पनीर की सब्जी खाना किसे पसंद नहीं है। ये बहुत ही स्वादिष्ट होती है। आज हम आपको घर में ही एकदम रेस्टोरेंट जैसी शाही पनीर बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। 

shahi paneer

जरूरी सामग्री:  
    पनीर- तीन सौ ग्राम    
    सफेद मक्खन- पचास ग्राम   
    केवड़ा जल-कुछ बूंदें
    सफेद मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
लहसुन-अदरक का पेस्ट- पचास ग्राम
    दही- सौ ग्राम
    क्रीम- 50 ग्राम  
नमक- स्वाद के अनुसार
पेस्ट के लिए सामग्री:
प्याज- 250 ग्राम  
हरी मिर्च- दो
 काजू-100 ग्राम
 छोटी इलायची-चार  
    तेज पत्ता- एक
बादाम, अनार, कटे पिस्ते और केसर

shahi paneer

बनाने का विधि-
- सर्वप्रथम पेस्ट की सभी सामग्री को उबालें। 
- अब इसमें से तेज पत्ता बाहर निकाल ठंडा होने के बाद इसकी प्यूरी बना लें। 
- अब पैन में सफेद मक्खन गर्म कर इसमें लहसुन-अदरक के पेस्ट को एक मिनट तक पका लें। 
- इसके बाद इसमें प्याज का पेस्ट और दही मिला दें। 
- 5-10 मिनट तक पकाने के बाद इसमें केवड़ा जल, सफेद मिर्च पाउडर, नमक और पनीर के टुकड़े भी डाल दें। 
- इसके बाद इसमें क्रीम डालकर गैस को बंद कर दें। 
- अन्त में इसमें बादाम, केसर, अनार के दाने और कटे पिस्ते भी डाल दें। 
-इस प्रकार से आपकी शाही पनीर की सब्जी बनकर तैयार हो जाती है।