Travel tips हनीमून के लिए सबसे बेस्ट हैं ये जगह

 | 
b

कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं और आपका होने वाला पार्टनर सही समय पर आपको मिल ही जाता हैं। जोड़ियां भले भगवान बनाते हैं, लेकिन इन्हें संभालना तो इंसान को ही होता हैं। खासतौर से शादी के बाद इसके लिए सभी हनीमून की प्लानिंग करते हैं। एक दूसरे को जानने के लिए हनीमून से बेहतर कोई समय नहीं होता। आप इसके लिए किसी रोमांटिक जगह की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको देश की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

d

डलहौजी: हिमाचल प्रदेश में बसा डलहौजी हिल स्टेशन एक खूबसूरत और शानदार हनीमून डेस्टिनेशंस में से एक है। 5 पहाड़ों पर बसा ये शहर लगभग 14 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

b

नालदेहरा: नालदेहरा शिमला की चहल-पहल से दूर एक अनोखा हिल स्टेशन है। यहां का शांत माहौल, हरियाली और आकर्षक नजारा इस जगह की खूबसूरती को बयां करता है। पार्टनर के साथ किसी एडवेंचरस वॉक पर जाने के लिए ये एक बेहतरीन जगह है।

f

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में बसा श्रीनगर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और खासकर हनीमून के लिए तो ये हमेशा से आइडियल डेस्टिनेशन रहा है। 1,700 मीटर ऊंचाई पर बसा ये शहर विशेष तौर पर झीलों और हाउसबोट के लिए जाना जाता है। कमल के फूलों से सुसज्जित डल झील पर कई खूबसूरत नावों पर तैरते घर हैं जिन्हें हाउसबोट कहा जाता है।

h

मैकलॉडगंज: अगर आप पहाड़ों के बीच बहते झरने के साथ हनीमून की फीलिंग लेना चाहते हैं तो मैकलॉडगंज एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां बर्फ से ढकी चोटियां, ठंडी हवाएं और जंगलों के बीच बने कुछ मॉडर्न आर्ट कैफे आपको एक अच्छा अनुभव देंगे।