Utility News : मई माह में इतने दिन रहेंगे बैंक बंद, जानें

इंटरनेट डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से मई 2022 के लिए भी बैंक की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। आरबीआई के अनुसार, मई माह में रविवार और शनिवार की छुट्टियों के साथ लगभग दो सप्ताह बैंक बंद रहेंगे।
ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग भी हो सकती हैं, क्योंकि यह राज्य-विशिष्ट त्योहारों पर आधारित होती हैं। बैंक रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।
मई 2022 में बैंक अवकाश की पूरी लिस्ट:
1 मई: मई दिवस - देश भर में / महाराष्ट्र दिवस - महाराष्ट्र
2 मई: महर्षि परशुराम जयंती - कई राज्य
3 मई: ईदुल फितर, बसवा जयंती
4 मई: ईद-उल-फितर- (तेलंगाना)
9 मई: गुरु रवींद्रनाथ जयंती - पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा
14 मई: दूसरा शनिवार बैंक अवकाश
16 मई: राज्य दिवस, बुद्ध पूर्णिमा - सिक्किम और अन्य राज्य
24 मई: काजी नजरूल इस्लाम का जन्मदिन - सिक्किम
28 मई: चौथा शनिवार बैंक अवकाश