Utility News: चांदी फिर से हुई महंगी, स्थिर बने हुए हैं सोने के दाम
Sep 22, 2022, 14:31 IST
| 
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में किभी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है, जबकि चांदी के भाव में तेजी आई है।
खबरों के अनुसार, गुरुवार को जयपुर के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 50,950 रुपए प्रति दस ग्राम पर ही स्थिर है।
हालांकि आज चांदी 250 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हुई है। सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत बढक़र गुरुवार को 58,250 रुपए प्रति किलोग्राम हो चुकी है। बुधवार को इसकी कीमत 58,000 रुपए प्रति किलोग्राम थी।
जयपुर सर्राफा बाजार में आज 22 कैरट सोना 48,700 रुपए, 18 कैरट सोना 41,500 रुपए और 14 कैरट सोना 32,500 रुपए प्रति दस ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, शुक्रवार को भी दोनों ही कीमती धातुओं की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।