Vastu Tips: अगर अपनाएंगे ये वास्तु टिप्स तो दूर हो जाएगी आर्थिक परेशानी, जानें

इंटरनेट डेस्क। हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत ही महत्व है। इसमें व्यक्ति की हर परेशानी को दूर करने का तरीका बताया गया है। कुछ वास्तु उपायों को अपनाकर हम अपने घर की आर्थिक परेशानी को भी दूर कर सकते हैं। इन वास्तु टिप्सों को अपनाने पर आपके घर में धन की कमी नहीं होगी।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में तिजोरी को दक्षिण या दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर रखना बहुत ही शुभ रहता है। तिजोरी का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर से होने से घर में धन का इजाफा होता है।
वहीं कमरे की पूर्व दिशा में हल्का नीला रंग करना बहुत ही शुभ रहता है। इस रंग के कारण रचनात्मक व सकारात्मक सोच में इजाफा होता है। वहीं उत्तर दिशा में हरा, पश्चिम दिशा में नीला और दक्षिण दिशा में लाल रंग करवाना चाहिए। वहीं जल निकाय को उत्तर, उत्तर पूर्व दिशा में रखना भी बहुत ही शुभ रहता है। फाउंटेन की पानी की धारा को उत्तर से पूर्व की ओर रखना चाहिए।