Vastu Tips: मनी प्लांट का पौधा लगाते समय ध्यान रखें ये बातें, नहीं तो उठानी पड़ सकती हैं हानि

 | 
mani plant

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग घर में सुख-समृद्धि के लिए मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। इसके बावजूद भी अनेक लोगों को ये पौधा लगाने से लाभ के मुकाबले हानि हो जाती है। आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

moni plant

बताया जाता है कि वास्तु के नियमों का ध्यान नहीं रखने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। इसी कारण मनी प्लांट का पौधा लगाते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट का पौधा हमेशा आग्नेय कोण यानी पूर्व-दक्षिण में ही रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। 

moni plant

इसे ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से अशुभ फलों की प्राप्ति होगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट का पौधा शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि में लगाना शुभ रहता है।