Vastu Tips: नई झाड़ू को खरीदने से पहले जान लें ये बातें, झेलनी पड़ सकती है ये परेशानी

 | 
vastu

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में घर की प्रत्येक चीज का अपना महत्व है। इसमें बताया गया है कि किस चीज को कब खरीदना चाहिए। आज हम आपकों नई झाड़ू को लेकर जानकारी देने जा रहे हैं। वास्तु शास्त्र के हिसाब से झाड़ू का सीधा संबंध घर की संपन्नता से जुड़ा हुआ है। 

vastu

वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में पुरानी झाड़ू को बदलकर नई झाड़ू इस्तेमाल करने के लिए शनिवार का दिन उपयुक्त है। इस दिन नई झाड़ू का उपयोग करना बहुत ही शुभ रहता है।यहीं नहीं लोगों को हमेशा कृष्णपक्ष में ही नई झाड़ू खरीदना चाहिए।  शुक्लपक्ष में खरीदी गई झाड़ू दुर्भाग्य का सूचक समझा जाता है। 

vastu

वास्तु शास्त्र के हिसाब से गलत समय पर घर में झाड़ू का प्रवेश होने से सौभाग्य भी आपसे रूठकर चला जाएगा। घर की आर्थिक स्थिति खराब होती है। इसी कारण हमेशा झाड़ू को वास्तु के नियमों के हिसाब से ही खरीदना चाहिए।