Vastu Tips: बेडरूम में कभी भी नहीं लगानी चाहिए ऐसी फोटोज, आ जाती है पति-पत्नी के रिश्ते में दरार

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में घर की हर जगह के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि किस स्थान पर क्या रखना अशुभ रहता है और किस चीज को रखने से घर में खुशहाली आती है।
आज हम आपको घर के बेडरूम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम में रखी कई चीजें पति-पत्नी के संबंधों पर प्रभाव डालती हैं। बेडरूम में रखी कुछ चीजों के कारण पति-पत्नी के संबंधों में दरार आ जाती है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि बेडरूम में किन चीजों के होने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
बेडरूम में मृत लोगों की फोटो होने से पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आ जाती है। इस फोटो के कारण वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इस कमरे में जानवरों की तस्वीरें, युद्ध की तस्वीरें या उदास चेहरे वाली फोटेाज भी नहीं लगानी चाहिए। इन फोटोज के कारण मन और मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसका प्रभाव पति-पत्नी के संबंधों पर भी पड़ता है।