Vastu tips: घर में इन संकेतों का मिलना नहीं माना जाता शुभ

 | 
b

इंसान हर दिन अपने दैनिक कार्य करता हैं, लेकिन कई बार इन कार्यों में कुछ व्यवधान आ जाता हैं जो अशुभ संकेत देते हैं। ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र की मानें तो व्यक्ति के साथ जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जिससे आने वाले भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं से हमें सतर्क करवाती हैं। तो ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में हम आपको बताने जा रहें हैंम जो वास्तु के अनुसार अशुभ माने जाते हैं। 

दूध- दूध सफेद चीजों में सबसे शुभ सामग्री माना जाता है। दूध का हाथ से नीचे गिरना संतान के जीवन में परेशानी खड़ी कर सकता है। जबकि गैस के चुल्हे पर दूध का गिरना शुभ माना जाता है। नए घर के वास्तु में जानबूझ कर दूध को उबाल कर गिराया जाता है या खीर बनाकर नीचे गिराई जाती है।

सफेद तिल- तिल भी जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका दर्शाता है। अधिकांश धार्मिक कृत्यों में तिल की विशेषता स्दैव बनी रहती है। तिलों का उपयोग भोग स्वरुप एवं तर्पण कार्यों दोनों में ही होता है। तिल का भी हाथ से गिरना अच्छा संकेत नही होता है।

नमक- वास्तु शास्त्र में माना गया है कि नमक हाथ से गिरना शुभ संकेत नहीं होता है। अगर हाथ से नमक गिर गया तो यह घर में आर्थिक तंगी ला सकता है। इसके अलावा जीवन में परेशानियां भी खड़ी कर सकता है। 

चावल- वास्तु शास्त्र में चावल का हाथ से गिरना या बर्तन से गिरना अशुभ माना जाता है। चावल का गिरना शुभ अशुभ समाचार का संकेत है। 

तेल- हाथ से छूटकर तेल का बार-बार गिरना आपके जीवन में समस्याओं के आगमन की बात कहता है। हाथ से बार-बार तेल का गिरना जातक के कर्जदार बनने की ओर इशारा करता है। 

नारियल- नारियल का उपयोग पूजा पाठ में भी बहुत होता है। नारियल को विशेष रुप से दुर्गा को अर्पित किया जाता है। यह तंत्र एवं मंत्र दोनों का अभिन्न हिस्सा रहा है। ऎसे में नारियल का भी गिरना शुभ नहीं माना जाता है। नारियल जीवन की शुभता, संपन्नता का प्रतीक होता है।

पूजा की थाली- पूजा करते समय बार-बार आपके हाथ से थाली गिरती है तो यह इस बात का संकेत है कि ईश्वर आपके ऑपर मेहरबान नहीं हैं, आपको जल्द ही समस्याओं का सामान्य करना पद सकता है। पूजा की थाली का गिरना यह बताता है कि आपको व्रत पूजा करने का कोई खास लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है।