Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस प्रकार कर लें शहद का उपयोग
Sep 13, 2023, 12:08 IST
| 
इंटरनेट डेस्क। शहद हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं, जो हमें कई प्रकार की बीमारियों से दूर रखते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी के शहद हमारे चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में भी बहुत ही उपयोगी है। इसके लिए आपको शहद का फेस पैक बनाना होगा।
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन और एक चम्मच शहद मिलाना होगा। इसके बाद इस पेस्ट में थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें। इस प्रकार से आपका फेस पैक बनकर तैयार हो जाता है।
अब आपको इस फेस पैक को चेहरे पर लगाना होगा। करीब 15-20 मिनट बाद आपको पानी से अपना चेहरा धोना होगा। इससे आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा। इससे त्वचा से जुड़ी कई प्रकार परेशानियों दूर हो जाएंगी। चेहरे की चमक बहुत बढ़ जाएगी।