Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देगी हल्दी, बस इस प्रकार से कर लें उपयोग

 | 
Image Credits:  freepik

इंटरनेट डेस्क। हल्दी सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होती है। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का उपयोग कर हम अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको हल्दी से एक फेस पैक बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसका उपयोग कर आप चेहरे पर गजब का निखार ला सकते हैं। 

हल्दी, बेसन और नींबू का पैक आपकी त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों का दूर कर देगा। बेसन त्वचा पर एक्सफोलिएंट के रूप में कार्य करता है। जबकि नींबू का रस स्किन के अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करता है। मुंहासे की समस्या को दूर करने के लिए ये फेस पैक उपयोगी है। 

इसे बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच बेसन डालकर इसमें आधी चम्मच हल्दी और आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं। अब इसमें नींबू का रस मिला लें। अब आप इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें।  इससे चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा।