Beauty Tips: बेसन का इस प्रकार कर लें उपयोग, बढ़ जाएगा चेहरे का निखार
Sep 11, 2023, 14:23 IST
| 
इंटरनेट डेस्क। बेसन से कई प्रकार की डिश बनाई जा सकती है। ये घर की रसोई में जरूर ही मिल जाएगा। आपको जानकर हैरानी होगी के बेसन हमारी त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। इसका उपयोग कर हम अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।
इसका उपयोग आप फेस पैक के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 टेबलस्पून बेसन, 1 ग्रीन टी बैग और 1 कप गर्म पानी मिला लें। अब आप इस फेस पैक को चेहरे-गर्दन पर दस मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद आप अपने चेहरे को पानी से धो।
आप सप्ताह में एक बार इस फेस पैक का उपयोग कर सकते हैं। इसका उपयोग करने से जल्दी ही फर्क नजर आने लगेगा। बेसन के फेस पैक का उपयोग आपकी त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाएंगी। इससे आपके चेहरे पर निखार आ जाएगा।