Beauty Tips: इन चीजों के साथ कर लें कोको पाउडर का उपयोग, बढ़ जाएगी चेहरे की खूबसूरती

इंटरनेट डेस्क। कोको पाउडर हमारी त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसका उपयोग कर हम स्किन को ग्लोइंग और बेदाग बना सकते हैं। इससे पिंपल्स, स्किन पर दाग-धब्बे जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं। कोको पाउडर का कई चीजों के साथ चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। कोको पाउडर के फेस पैक से डेड स्किन, एक्ने जैसी कई समस्याओं से निजात मिलती है।
आप कोको पाउडर में नारियल दूध और एक विटामिन-ई कैप्सूल को मिलाकर फेस पैक बना लें। अब इसे चेहर पर लगा लें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। वहीं कोको पाउडर और दालचीनी का फेस पैके भी त्वचा के लिए लाभकारी होता है।
आप दो चम्मच कोको पाउडर में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर, आधा चम्मच शहद मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। अब आप इसे चहरे पर लगा लें। अब चहेरे को धो लें। इसका उपयोग करने से त्वचा मुलायम हो जाती है।