Child Health Care: क्या आप भी छोटे बच्चों की आँखों में काजल लगाती हैं? तो जानिए इससे होने वाले नुकसान के बारे में...

काजल हर भारतीय घर में नवजात शिशुओं को लगाया जाता है।
 | 
cc

Side Effects of Kajal for Baby: नवजात शिशु को काजल लगाना हर भारतीय घर में एक रस्म मानी जाती है। काजल हर भारतीय घर में नवजात शिशुओं को लगाया जाता है। यह प्रथा वर्षों से इस विश्वास के साथ चली आ रही है कि यह बच्चे को बुरी नजर से बचाती है। बुजुर्ग लोगों का मानना ​​है कि काजल लगाने से बच्चों की आंखों की रोशनी पर कोई असर नहीं पड़ता है। जिससे उनकी आंखें बड़ी हो जाती हैं। लेकिन चिकित्सकीय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से नवजात शिशु की आंखों में काजल लगाने से काफी नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं नवजात शिशु की आंखों में काजल लगाने से क्या नुकसान होते हैं।

cc

बच्चों की आंखों में काजल लगाने के नुकसान
आजकल बाजार में केमिकल काजल उपलब्ध है। जो नवजात शिशु की आंखों में लगाने पर हानिकारक हो सकता है। क्‍योंकि छोटे बच्‍चे की आंखें बहुत ही नाजुक होती हैं। ऐसे में किसी भी केमिकल का इस्तेमाल बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है।

जानकारों का कहना है कि काजल बच्चों के लिए बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। काजल में बड़ी मात्रा में लेड होता है, जो आंखों से होकर शरीर के अन्य हिस्सों को प्रभावित कर सकता है और मस्तिष्क, अस्थि मज्जा से संबंधित समस्याएं पैदा कर सकता है।

ये हो सकती हैं दिक्कतें
आंखों में काजल लगाने से केमिकल कंजंक्टिवाइटिस हो सकता है, जिससे आंखों में संक्रमण, आंखें लाल होना, आंखों से पानी आना और चिपचिपाहट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा कॉर्नियल अल्सर की समस्या भी हो सकती है। इससे आंखें लाल और आंखों में दर्द भी हो सकता है। साथ ही स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। काजल को त्वचा पर लगाने से बच्चों में पिंपल्स, रैशेज और जलन हो सकती है।

cc

क्या घर का बना काजल लगाना सुरक्षित है?
कुछ लोगों का मानना ​​है कि प्राकृतिक चीजों से बना घर का बना काजल सुरक्षित होता है। लेकिन यह भी सुरक्षित नहीं है। क्‍योंकि इससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है। दरअसल, बच्चों की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है। जरा सी लापरवाही भी संक्रमण का कारण बन सकती है। ऐसे में जब आप उंगली की मदद से आंखों में काजल लगाते हैं तो इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। कई बार उंगली से काजल लगाने से आंखों में चोट भी लग सकती है। यह दृष्टि को प्रभावित कर सकता है।

Image credit: Social media