Eye Care Tips: आंखों की रोशनी बढ़ा देती हैं ये चीजें, आज ही डाइट में कर लें शामिल

 | 
Image Credits: freepik

इंटरनेट डेस्क। आंखों की रोशनी के लिए कई चीजें बहुत ही लाभकारी होती हैं। आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में उपयोगी है। आंखों के लिए बीटा कैरोटीन, ओमेगा -3 फैटी एसिड, जिंक, विटामिन -सी और विटामिन -ई रिच फूड्स बहुत ही फायदेमंद होते हैं। 

गाजर में बीटा-कैरोटीन पर्याप्त मात्रा में मिलता है। ये पोषक तत्व आंखों के लिए काफी लाभकारी होता है। ये आंखों की रोशनी को बढ़ाने के साथ ही रतौंधी जैसी बीमारी से हमारा बचाव करता है। 

वहीं पालक भी आंखों के लिए लाभकारी होता है। इसमें ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे पोषक तत्व मिलते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में उपयोगी है।  कीवी हमारी सेहत के साथ ही आंखों के लिए भी लाभकारी होता है। ये आंखों में कोलेजन उत्पादन में बढ़ावा देते हैं, जिससे आंखें स्वस्थ रखने में उपयोगी है।