Hair Care Tips: बालों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है दही से बना पैक

 | 
Image Credits: freepik

इंटरनेट डेस्क। मेथी दाना और दही हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इनका सेवन कर हम सेहत से जुड़ी कई परेशानियों से निजात पा सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये दोनों चीजें बालों के लिए भी बहुत ही उपयोगी है।

freepik

आप मेथी दाना और दही का इस्तेमाल कर बालों को लंबे, काले और घने बना सकती हैं। आपको इन दोनों चीजों का पेस्ट बनाकर उपयोग करना होगा। इसके लिए आप मेथी दाने को रातभर पानी में भिगो दें। अब आप इसका सुबह पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसमें दो चम्मच दही में दो चम्मच मेथी दाने का पेस्ट मिला लें।

freepik

इस प्रकार से आपका हेयर पैक बन जाता है। इसे अब आप सिर पर अच्छी तरह से लगा लें। इसे कम से कम 40-45 मिनट रखने के बाद अपने बालों में लगा लें। इसका उपयोग करने से आपको फायदा मिलेगा। इसका उपयोग कर आप अपने बोलों को लंबे, काले और घने बना सकते हैं।