Health Tips: आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होती है तुरई, फायदें जानकर हैरान रह जाएंगे आप

 | 
Image Credits: zeenews

इंटरनेट डेस्क। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हरी सब्जियां का बहुत ही महत्व है। आज हम आपको तुरई के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसमें फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। इसका सेवन करने से आपको सेहत से जुड़े कई फायदें मिलेंगे। 

 freepik

आज हम आपको तुरई का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। विटामिन ए से भरपूर तोरई आंखों की रोशनी के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी में इजाफा होता है।

livehindustan

वहीं आंखों से जुड़ी कई अन्य परेशानियां दूर हो जाती हैं। तुरई में कम कैलोरी होती है। इस कारण इसका सेवन कर व्यक्ति अपना वजन भी कम कर सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ये लाभकारी होती है। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में उपयोगी है।