Health Tips: इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है आंवला, इन बीमारियों का नहीं करना पड़ता है सामना

 | 
Image credits:  freepik.

इंटरनेट डेस्क। बदलते मौसम में लोगों को सेहत से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इसी कारण इस दौरान लोगों को सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना होता है।  व्यक्ति का इम्यून सिस्टम सेहत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके मजबूत होने पर लोगों को मौसमी बीमारियों का सामना नहीं पड़ता है। 

 freepik

इम्युनिटी कमजोर होने पर लोगों को सर्दी-जुकाम, पेट दर्द, सुस्ती आदि की समस्या का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में जानकारी देने ज रहे हैं, जो इन परेशानियों का दूर करने में उपयोगी है।

freepik

आंवला एक सुपरफूड  होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी वायरल गुण मिलते हैं। इसके साथ ही ये विटामिन-सी का समृद्ध स्रोत है। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में उपयोगी हैं। इसका आप जूस, मुरब्बा, चटनी आदि के रूप में सेवन कर सकते हैं।