Health Tips: सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है कंटोला, मिलता है ये लाभ
Sep 6, 2023, 13:14 IST
| 
इंटरनेट डेस्क। हरी सब्जियां हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इनमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। आज हम आपको कंटोला के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे ककोडा और मीठा करेला भी कहा जाता है। ककोड़ा हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
ये शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में उपयोगी है। इसमें कई पोषक तत्व मिलते हैं। जिनका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ रहता उनको इसकी सब्जी का सेवन जरूर ही करना चाहिए। इसमें अच्छी-खासी मात्रा में डाइटरी फाइबर मिलता है, जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में उपयोगी है।
आपको आज ही अपनी डाइट में इसे शामिल कर लेना चाहिए। इसका सेवन करने से सेहत से जुड़ी कई अन्य परेशानियां भी दूर हो जाती है। इसकी सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है।