Health Tips: सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है सेलेरी, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

इंटरनेट डेस्क। सेलेरी जिसे अजमोद के नाम से भी जाना जाता है, हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाने के कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
इस जादुई जड़ी-बूटी के अनगिनत फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आज आपको इससे मिलने वाले कुछ फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये वजन कम करने में बहुत ही उपयोगी है। इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में मिलता है। इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। वहीं पाचन के लिए भी ये बहुत ही लाभकारी होता है।
अजमोद मल त्यागने की क्रिया को आसान बनाने में बहुत ही उपयोगी है। हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी ये बहुत ही उपयोगी हे। इसका सेवन करने से व्यक्ति का तनाव दूर होता है। इसका आप सलाद या जूस के रूप में सेवन कर सकते हैं।