Health Tips: व्रत में पी लें नारियल पानी, सेहत को मिलेंगे कई प्रकार के लाभ
Updated: Sep 13, 2023, 12:54 IST
| 
इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग सप्ताह में एक दिन व्रत करते हैं। व्रत के दिन लोगों को भूख और प्यास ज्यादा लगती है। आज हम आपको व्रत के दौरान भूख और प्यास को कंट्रोल करने लिए एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। इसके लिए नारियल पानी बहुत ही लाभकारी होता है।
व्रत के दिन आप सुबह सरगी के दौरान नारियल पानी पी सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल मिलते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इस पीने से आपको पूरे दिन प्यास नहीं लगेगी। वहीं इसमें मिलने वाले पोटेशियम, मैगनिशियम, कौल्शियम आदि शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।
नारियल पानी पीकर आप आसानी से पूरा दिन निकाल सकते हैं। इसे पीने से आपको भूख भी नहीं लगेगी। नारियल पानी सेहत के लिए कई अन्य प्रकार से भी बहुत ही लाभकारी होता है। इससे सेहत से जुड़ी कई परेशानियां दूर हो जाती हैं।