Health Tips: अंगूर खाने से दूर होती हैं सेहत से जुड़़ी ये परेशानियां, आज से ही डाइट में करें शामिल

इंटरनेट डेस्क। अंगूर एक बहुत ही स्वादिष्ट फल होता है। गर्मी के मौसम में ये बाजार में बहुत नजर आता है। अंगूर में विटामिन-सी, पोटैशियम, कैल्शियम जैसे तमाम पोषक तत्व मिलते हैं। फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के मौजूद रहने से ये हमें स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से बचाता है।
अंगूर हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होते हैं। इन्हें खाने से सेहत से जुड़ी कई परेशानियां दूर होती हैं। डाइट में अंगूर शामिल करने से हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। अंगूर में मिलने वाले पॉलीफेनोल्स, पोटैशियम और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से हृदय रोग का खतरा कम होता है।
अंगूर आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी उपयेागी है। इसमें पाए जाने वाले ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन से आंखों का फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाव होता है। वहीं ये कब्ज की परेशानी को दूर करने में भी बहुत ही उपयोगी है। अंगूर में फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है।