Health Tips: प्लांट बेस्ड डाइट से सेहत हो सकती है खराब, जान लें आप
Aug 25, 2023, 14:43 IST
| 
इंटरनेट डेस्क। प्लांट बेस्ड डाइट सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती हैं। हालांकि इस डाइट के कई नुकसान भी हैं। आज हम आपको प्लांट बेस्ड डाइट का सेवन करने से सेहत को होने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
प्लांट बेस्ड फूड्स में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। इसके कारण आपको गैस और ब्लोटिंग की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नट्स, सोया या ग्लूटेन फ्री अनाज जैसे कुछ प्लांट बेस्ड फूड आइटम्स एलर्जी या सेंसिटिविटी का सामना करना पड़ सकता है। इस जोखिम को कम करने के लिए आपको डाइट में वैरायटी लानी चाहिए।
सेहत से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए आपको प्लांट बेस्ड डाइट का कम ही सेवन करना चाहिए। ज्यादा सेवन करने से आपको सेहत से जुड़ी कई पेरशानियों का सामना करना पड़ सकता है।