Health Tips: सोने की इन पोजिशन से मिलते हैं सेहत को लाभ

 | 
Image Credits:  sleepfoundation

इंटरनेट डेस्क। सोने की पोजिशन के कारण बहुत से लोगों को सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा है, आज हम आपको उन पोजिशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनसे आपकी सेहत को लाभ मिलेगा। बाईं तरफ करवट लेकर सोने से हार्टबर्न से राहत मिलती है।

साइनस की परेशानी से जूझ लोगों को कंधों के नीचे तकिया लगाकर सोने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा करने से आप अच्छी नींद ले सकते हैं।  बाईं करवट सोना से अस्थमा के मरीजों के लिए भी लाभकारी होता है। सीने में जलन की समस्या का सामना कर रहे लोगों को बाईं करवट सोना चाहिए।

 सोते समय अपने पैरों के बीच एक तकिया भी फायदेमंद होता है। सांस लेने में तकलीफ होने पर मूल रूप से पेट के बल सोना सही रहता है। आप सोने की इन पोजिशनों के माध्यम से खुद को स्वथ्य रख सकते हैं।